लखनऊ, अप्रैल 17 -- नादरगंज विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाला गौरी फीडर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक ठप हो गया। इससे गौरी बाजार, देवलोक कॉलोनी, दुर्गानगर और गौरी गांव सहित आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों के अनुसार बिजली न आने से मोटर और सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके, जिससे घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी और उन्हें टंकी में बचे पानी से ही स्नान कर स्कूल जाना पड़ा। कई घरों में लोग पीने के पानी के लिए भी जूझते नजर आए। यह भी पढ़ें- तार टूटकर िगरने से हुआ फाल्ट, 10 गांवों में अंधाकुप, पानी को तरस गए लोग करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। क्षेत्रवासियों का...