लखनऊ, दिसम्बर 18 -- एयरपोर्ट पर बुधवार की सुबह दृश्यता शून्य पर पहुंच जाने से फ्लाइटों पर असर पड़ा। कई विमान देरी से उतरे, लेट फ्लाइट भरी। इसके अलावा तीन फ्लाइटों को निरस्त कर दिया गया। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब दृश्यता सुधरी तो एक के बाद एक फ्लाइटों का परिचालन शुरू हो पाया। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटे प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट पर घने कोहरे में विमान उतारने की सुविधा इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम कैट 3 बी है। बावजूद इसके यह सुविधा 50 मीटर तक की ही दृश्यता पायलटों की मदद कर पाती है। बुधवार को बेंगेलुरु से आने वाली फ्लाइट 6ई- 903, लखनऊ से सुबह 6:05 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई- 2108 और रात 10:45 बजे की लखनऊ से बेंगलुरु की फ्लाइट 6ई- 906 को निरस्त कर दिया गया। दम्माम से सुबह 5:45 बजे आने वाली फ्लाइट एक्सवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.