बलिया, अप्रैल 4 -- सिकंदरपुर। विद्युत वितरण खंड तृतीय के एसडीओ अजय कुमार सरोज ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया कि विद्युत विभाग सिकंदरपुर की ओर से यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल को किसी भी संभावित नुकसान से बचाना है। कहा कि वर्तमान समय में गेहूं की फसल की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है और तेज हवा चल रही है, जिससे आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। ऐसे में विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.