औरंगाबाद, मई 9 -- गरज-चमक और वज्रपात के साथ कई प्रखंडों में हुई बारिश अंबा, संवाद सूत्र। जिले में शनिवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई प्रखंडों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान फिर से बढ़ने की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ते ही सताने लगी गर्मी कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगले एक सप...