आदित्यपुर, फरवरी 10 -- चांडिल न्यू बाईपास पर 21 घंटे से ज्यादा समय तक जाम चांडिल, संवाददाता। चांडिल न्यू बाईपास (एनएच-18) पर एक ट्रक के ब्रेक डाउन होने के कारण सड़क पर सोमवार तड़के तीन बजे से लेकर मध्यरात्रि तक सड़क पर जाम लगा रहा। गाड़ियां दिन भर रेंगती रहीं। सड़क पर अस्त व्यस्त का माहौल रहा। जाम लगने के कारण सड़क पर करीब चार किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पितकी फाटक के लगातार बंद होने से जाम और बढ़ गया। पितकी एवं जामडीह के रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज का काम मार्च माह के अंत तक वन साइड शुरू होने के बाद काफी हद तक जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। फोटो न0 3: चांडिल न्यू बाईपास पर लगा jaam फोटो न0 4: चांडिल न्यू बाईपास पर लगा जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.