फतेहपुर, मई 19 -- फतेहपुर, संवाददाता। सूरज के तेवर दिन-प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे हैं। तपिश लोगों को झुलसाने पर आमादा है। गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर होते ही सड़क से बाजार तक सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी से परेशान लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू ने बेहाल कर दिया है। सूरज की ताप से दोआबा की धरती आग की तरह से तप रही है। आलम यह है कि दोपहर के समय सड़क से बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकले। प्रमुख मार्गो एवं बाजारों में लोगों का आवागमन कम दिखा। दुकानदार भी गर्मी से बचाव करते नजर आए। कुछ ने पर्दा टांग रखा था तो कुछ ने आधा शटर गिरा दिया था। मौसम विशेष...