हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- फोटो। हल्द्वानी, संवाददाता। सोमवार को सुबह हल्की ठंडक के साथ मौसम सामान्य रहा, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक दिन में जो हवा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 3.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी शाम पांच बजे बाद उस हवा ने 55-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ी और आंधी का रूप ले लिया।तेज आंधी की वजह से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को बारिश की उम्मीद थी लेकिन मौसम बादलों से घिरा होने के बावजूद बिना बरसे ही शांत हो गया। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी 74 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 22 प्रतिशत तक पहुंच गई। कम आर्द्रता और तेज धूप के कारण दोपह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.