भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के लोगों को भीषण गर्मी से सोमवार को थोड़ी निजात मिली। सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश के कारण लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं किसानों के लिए उम्मीद की किरण बनी है। सोमवार की बारिश से किसानों के चेहरे पर थोड़ी रौनक लौटी है। उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों में ऐसी बारिश हो जाती है तो रोपनी का प्रतिशत काफी बढ़ जाएगा। बिहार कृषि विवि (बीएयू) के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिले में 54.4 एमएम बारिश रिकार्ड किया है। इससे किसानों को भी थोड़ी राहत पहुंची है। पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया गया है। बीएयू मौसम के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि हवा की भी रफ्तार 6.1 किमी/घंटा दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिनों तक झमाझम बारिश क...