बरेली, फरवरी 9 -- मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है और तापमान में मामूली कमी आई है। प्रदेश में नजिबाबाद के बाद बरेली सबसे ठंडा शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 21.8 और रात में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता 30 मीटर के आसपास रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दो दिन तक सुबह कोहरा छा सकता है। तापमान में मामूली बदलाव होने का अनुमान है। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। एयरपोर्ट और आसपास के इलाके में दृश्यता काफी कम रही। हालांकि सुबह करीब 9 बजे धूप निकली और कोहरे की चादर छंटने लगी। पूरा दिन धूप निकली रही लेकिन हवा चलने की वजह से हल्की ठंड रही। दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिन में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 8.1 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.