हाथरस, मई 29 -- हाथरस। मौसम विभाग द्वारा उत्तर भारत के राज्यों में लगातार जारी की जा रही मौसम बिगड़ने के साथ ही आंधी-तूफान और बारिश को लेकर जारी भविष्यवाणी के बीच शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे तो दोपहर में धूप खिली। शाम को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना होने के साथ लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत मिली। शुक्रवार को सुबह मौसम का मिजाज खराब दिखाई दिया। आसमान में हल्के बारिश के बादल लदे खड़े दिखाई दिए। इससे बारिश होने की संभावना बनी रही। सुबह नौ बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए और धूप खिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज खिलती गई। हालांकि, दोपहर में धूप के तेवर नर्म दिखे, लेकिन गर्मी का ...