सुबह छाए रहे बादल, दिन चढ़ने के साथ खिली धूप
बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। जिले में सोमवार को मौसम की सुबह से ही करवट बदली हुई नजर आई। दिन की शुरुआत में काले बादल आसमान में छाये रहे, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद होने लगी थी। सुबह के समय आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहा और वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। हालांकि करीब दस बजे के बाद मौसम ने अचानक रुख बदला और बादलों की चादर के बीच से सूरज निकल आया। इसके बाद दिन भर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी रही, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया। लोगों ने इस बदले हुए मौसम का आनंद लियामौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता (आर.एच.) 88 प्रतिशत तक रही, जो दोपहर बाद घटकर 62 प्रतिशत पर आ गई। तापमान में आई इस गिरावट से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.