सुबह छाए काले बादल, फिर चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई उमस
रुडकी, अगस्त 2 -- रविवार सुबह घने काले बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम ने करवट बदल ली। तेज धूप निकलने के साथ ही उमस और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और भारी उमस के कारण सड़कें सूनी नजर आईं तथा जरूरी काम से बाहर निकले लोग पसीने से तरबतर हो गए। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। यह भी पढ़ें- Roorki News: सामान्य से 1.3 डिग्री चढ़ा पारा, धूप ने बढ़ाई उमस सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी अधिक रही, जबकि शाम तक यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.