संतकबीरनगर, दिसम्बर 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पौष मास शुरू होने के साथ ठंड अपना असर दिखाने लगी। महीने के शुरुआत के ही तीन दिनों में गलन का असर काफी बढ़ गया। सोमवार की सुबह हल्की गति से चल रही हवाओं के साथ हल्की धुंध के असर ने ठंड बढ़ा दी। पूस का महीना ठंड के लिए जाना जाता है। लोगों का कहना है कि महीना शुरू होते ही अपना असर दिखा रहा है। अभी पूरा महीना पड़ा है। तीन दिन से गलन भरी ठंड पड़ रही है। इससे लोग देर से बिस्तर छोड़ रहे हैं। सोमवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दृश्यता पांच सौ मीटर तक रही। इससे गलन का असर बढ़ गया। अमूमन आठ बजे के बाद हल्क धूप आने से राहत मिली। नौ बजे से तेज धूप निकल आई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों तामपान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.