बरेली, मार्च 11 -- मौसम में फिर बदलाव की आहट है और तीन दिन बाद बारिश के भी आसार बन रहे हैं। मंगलवार को सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा, धुंध सी छाई रही। हालांकि दिन में धूप निकली लेकिन शाम होने के साथ ही एक बार फिर से धुंध छाने लगी। दिन में अधिकतम तापमान 31 और रात में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते तीन-चार दिन से तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। खासकर रात में पारा चढ़ रहा है। रात में तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक धूप रहेगी। तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके बाद मौसम फिर बदल सकता है। दो दिन हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।तारीख अधिकतम न्यूनतम10 मार्च 31.0 20.109 मार्च 32.3 20.108 मार्च 31.3 19.00...