गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन ट्रांस हिंडन क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों ने मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में सकारात्मकता की कामना की। सुबह छह बजे से ही सोसाइटी और कॉलोनियों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मोहन नगर स्थित देवी मंदिर में तड़के छह बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर माता स्कंदमाता की आराधना की। इंदिरापुरम की सनसिटी समेत आसपास की सोसाइटियों के मंदिरों में भी विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोहन नगर मंदिर के पुजारी गुनगुन आनंद पांडेय ने बताया कि मान्यता है कि नवरात्र के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता ह...