मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गोबरसही डुमरी रोड स्थित फरदो नहर से गुरुवार को एक लापता महिला का शव मिल। उसकी पहचान डुमरी निवासी सुनील सहनी की 36 वर्षीय पत्नी ज्ञानती कुमारी के रूप में हुई। वह सुबह करीब चार बजे से लापता थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद नहर में शव मिलने की सूचना मिली। सदर थाने में सुनील ने गुरुवार सुबह सूचना दी कि उसकी पत्नी अहले सुबह घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। तमाम जगहों पर तलाश के बाद में कुछ पता नहीं चला। दोपहर में कुछ लोगों ने नहर में महिला का शव देखा। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार और अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुनील ने आशंका जताई है कि महिला शौच के लिए निकली थी और नहर में गिर गई होगी। हालांकि ...