बस्ती, जनवरी 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को एक बार फिर से बदलता नजर आया। सुबह के वक्त आसमान में घने बादल छाए रहे। शहर में सुबह करीब साढ़े सात हल्की बूदाबांदी हुई। साथ ही कुछ ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बूदाबांदी देखने को मिली। इसके चलते सुबह के वक्त मौसम गुरुवार की अपेक्षा सर्द रहा। सुबह दस बजते-बजते आसमान में हल्की धूप खिल आई। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहने से सूर्य देव की तपिश कम दिखी। जिससे मौसम में हल्की ठंड बरकरार रही। जनवरी के शुरूआती हफ्तों में पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम बदलने लगा है। इससे स्कूली बच्चों से लेकर कामकाजी लोगों को काफी राहत मिली है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा। सुबह के वक्त बूदाबांदी व घने बादलों के चलते लोग ऊनी कपड़ों से लैस नजर आए। जबकि सुबह दस बजे के बाद हल्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.