मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- सोमवार को दिन की शुरुआत जबरदस्त घने कोहरे के साथ हुई जिसके चलते कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम होने से रफ्तार थम गई। आवाजाही कम रहने से सड़कें सन्नाटे में डूबी नजर आईं, लेकिन, मध्यान्ह के समय कोहरा छंट गया। अच्छी धूप खिलने से लोगों को कोल्ड डे के हालात से राहत मिली। पूस के महीने में ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच रविवार को मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कोहरे और कोल्ड डे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। जबकि, पिछले छह दिनों से मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी कर रहा था। रेड के बजाय यलो अलर्ट जारी होने के चलते घने कोहरे से राहत की उम्मीद थी, लेकिन, अनुमान के विपरीत सोमवार सुबह बेहद घना कोहरा छाया। अलबत्ता, पूर्वानुमान के अनुरूप दिन के समय कोल्ड डे के हालात से लोगों को राहत महसूस हुई। ठीकठाक धूप निकलने से रविवार की तुलना में सोमवार क...