सिद्धार्थ, फरवरी 6 -- इटवा। हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह के समय घने के कोहरे के कारण कम दिखाई दे रहा था। इससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को सतर्क रहकर वाहन चलाना पड़ा। धीमी रफ्तार के कारण लोग अपने मंजिल तक देर से पहुंचे। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, कोहरा छंटता गया, दोपहर तक तेज धूप निकल आई। धूप निकलने से ठंड के असर में कमी आ गई। इससे लोगों ने राहत की सांस लिया तथा धूप का आनन्द लेते देखे गए। मौसम साफ होते ही सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। सुबह के समय जो बाजार सूने पड़े थे, उनमें रौनक लौट आई। ग्रामीण इलाकों से भी लोग खरीदारी के लिए बाजारों की ओर निकले। धूप निकलने से ठंड से बचाव के लिए घरों में दुबके लोग बाहर आए और रोजमर्रा के कामकाज में तेजी दिखी। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.