फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- फिरोजाबाद। शनिवार का दिन भी खासा सर्द रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन इसके बाद में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद ही फिर से आसमान में बादल छा गए। इसके साथ ही पारा फिर से गिर गया तो दोपहर के बाद भी सर्दी लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही। सांझ ढलने के साथ ही गलन के साथ सर्दी में इजाफा हो गया। वहीं सर्दी के चलते शहर की राहों पर भी शाम को जल्द सन्नाटा फैल गया। सर्दी में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार रात भी खासी सर्द रही। शनिवार का सवेरा भी घने कोहरे के साथ हुआ। सुबह पौने सात बजे भी यहां कोहरे के चलते अंधेरे जैसी स्थिति थी। कोहरे के चलते हाईवे एवं संपर्क मांगों पर वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन निकलने के बाद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.