रिषिकेष, जनवरी 27 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज दोपहर में अचानक बदल गया। काली घटाओं के साथ पहले तेज हवा चली। इसके बाद रिमझिम फुहार से मौसम में सर्द हो गया। मौसम बदलते ही बाजार की चहल-पहल नदारद हो गई। पर्यटक स्थलों पर भी सन्नाटा पसर गया। ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से लोग घरों से निकलने में हिचकिचाते दिखे। मंगलवार सुबह चटख धूप खिली। दोपहर करीब 12:30 बजे आसमान को काले बादलों ने ढक दिया। इसके बाद हवाएं चली। इससे मौसम सर्द हो गया। बारिश की रिमझिम फुहार ने ठंड को बढ़ा दिया। हवाओं, धूल और बारिश की वजह से सड़क पर दोपहिया व पैदल गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्यटक स्थलों के साथ ही गंगा घाटों पर भीड़ एकाएक कम हो गई। मौसम की वजह से राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिली। इससे इस व...