बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर। जनपद में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार सुबह की शुरुआत हालांकि तेज और तीखी धूप के साथ हुई, जिससे लोग झुलसाने वाली गर्मी की आशंका से परेशान दिखे, लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। बादलों की आवाजाही के बीच हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम का रुख बदल दिया और लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत मिली। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय आसमान पूरी तरह साफ था और सूरज के तल्ख तेवरों ने उमस और गर्मी बढ़ा दी थी, लेकिन सुबह 10 बजते ही मौसम ने अचानक करवट बदली। बादलों के छाने से धूप गायब हो गई और जिले के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इस बद...