फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम का मिजाज भी उतार चढ़ाव में चल रहा है। इससे जनजीवन पर बड़ा असर पड़ रहा है। शनिवार की भोर हल्के कोहरे के बीच मौसम ने जो करवट ली उससे लोगों की कपकपी छूट गयी। मार्निंग वाक के लिए भी कम संख्या में लोग निकले। दोपहर में चटक धूप निकली इससे राहत मिली लेकिन दिन भर सर्द हवायें चलती रहीं। लोग गर्म कपडे़ पहनकर निकले। एक सप्ताह पहले मौसम ने जिस तरह से करवट ली उससे गर्मी का अहसास होने लगा था। अब पिछले चार रोज से मौसम में उतार चढ़ाव चल रहा है। कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी हल्की ठंडी हवायें चल रही हैं। इससे लोगों की सेहत पर भी बड़ा असर पड़ रहा है। सुबह को मौसम बदला बदला सा था। सर्द हवाओं के बीच गर्म कपड़े पहनकर लोग निकले। सड़कों पर भी कम संख्या में भीड़ थी। मॉर्निग वॉक के लिए भी कम लोग निकले। सुबह 11 बजे के...