आगरा, जनवरी 6 -- जनपद में इन दिनों कड़ाके की गलनभरी ठंड पड़ रही है। मंगलवार सुबह भी गलन, कोहरे व ठिठुरन ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। घरों में ही रहकर लोग ठंड कम होने का इंतजार करते रहे। दोपहर के समय सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली तो लोगों ने अपने जरूरी कार्यों को निपटाया। शाम को अलाव का सहारा लेते दिखे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय गलन, कोहरा की वजह से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई। जरूरी कार्यों के लिए भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दोपहर के समय सूर्यदेव ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए तो लोग अपने कार्यों को निपटाने में जुट गए। बाजारों में भी चहल पहल दिखाई दी। लोगों ने अपने जरूरी सामान की खरीददारी की और घरों के लिए लौट गए। शाम को जैसे ही सूर्यास्त हुए तो लोगों के अलाव जलाकर स...