लखनऊ, दिसम्बर 14 -- यूपी के ऊपर से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को कमजोर पड़ जाएगा। ऐसे में हवा वापस पछुआ हो जाएगी। इससे दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट अगले 48 घंटों में आने का पूर्वानुमान है। शहर का न्यूनतम तापमान हाल ही में 10 डिग्री के नीचे रह चुका है। हवा में नमी के बढ़ने से यह दो दिनों से 10.5 बना हुआ है। रविवार को भी यही न्यूनतम तापमान रहा। वहीं, दिन में हल्की धुंध की वजह से अधिकतम तापमान ज्यादा ऊपर नहीं गया। यह 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा में नमी की अधिकता हुई। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट थम सी गई। दोनों सामान्य स्थिति से थोड़ा ऊपर आ गए। अब उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी। यह पहाड़ों से होकर आने वाली हवा है। बर्फीले इलाकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.