मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में धूप लोगों को थोड़ी राहत दे रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड और गलन का असर फिर तेज हो जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के कारण जनजीवन खासा प्रभावित है और लोगों को ठंड से स्थायी राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार की सुबह जनपद में घना कोहरा और आसमान में धुंध छाई रही। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। गलन इतनी अधिक थी कि लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। दोपहर बाद मौसम में कुछ बदलाव हुआ। सूर्यदेव के दर्शन होने से वातावरण में गर्माहट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल भी बढ़ गई, वहीं धूप में बैठकर लोगों ने ठंड से निजात पाने की कोशिश भी की। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंडी हवा चलने लगी और गलन में इजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.