आगरा, मार्च 10 -- गर्मी के दिनों की शुरूआत ठीक से हो चुकी है। ऐसे में अचानक सुबह कोहरा देख कर लोगों के माथा चकरा गया है। मौसम का यह बदलाव देखकर लोग इसकी वजह समझ नहीं पा रहे हैं। वैज्ञानिकों में भी मंथन की स्थिति है। हालांकि कृषि विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक के मुताबिक मौसम परिवर्तन के कारण कोहरा हुआ है। कई और भी कारण हैं, जिसमें खेती में रासायन का बहुत अधिक प्रयोग, वाहनों का प्रदूषण, सरसों कटाई के बाद उसकी पराली व हाल ही में होलिका दहन का असर भी तापमान के उतार चढ़ाव पर पड़ा है। मंगलवार सुबह मथुरा-बरेली हाइवे पर कासगंज और सोरों की ओर कोहरा छाया रहा। जिसे देखकर सुबह जागकर अपने कामों के लिए निकले लोग भी चौंक पड़े। कोहरा इतना था कि, छोटे बड़े वाहनों की हैड लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े। यह स्थिति सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक रही। जिला उद्यान ...