प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- दो दिनों से सुबह के समय तक आसमान में कोहरा पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। दोपहर के समय धूप खिलने के बाद लोगों को राहत मिल रही है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे तक आसमान में कोहरा की चादर के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी नजर आई। इस दौरान ठंड से राहत के लिये लोगों ने अलाव का सहारा लिया। लगभग 12 बजे तक आसमान से कोहरा हटने के बाद धूप खिलने पर ठंड से राहत मिली। मकानों की छत व पार्क में धूप के समय लोग टहलते नजर आये। शाम के समय हल्की हवाओं के चलने से ठंड के साथ गलन से लोगों को मुश्किल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...