मुंगेर, मार्च 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम के मिजाज में अजीबोगरीब बदलाव देखा जा रहा है। आलम यह है कि मार्च के महीने में भी सुबह के वक्त दिसंबर जैसी गहरी धुंध छाई रहती है, जबकि दोपहर होते-होते सूरज की तपिश लोगों के पसीने छुड़ा रही है। देर रात एक बार फिर मौसम करवट लेता है और हल्की ठंड का अहसास होने लगता है। मौसम के इस ट्रिपल अटैक ने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।कृषि पर संकट: दानों के सूखने का डरःकृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने इस मौसमी बदलाव को फसलों के लिए चुनौतीपूर्ण बताया है। उनके अनुसार, सुबह की नमी और दोपहर की अचानक बढ़ी गर्मी रबी फसलों, खासकर गेहूं और सरसों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की बालिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.