नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- आज के समय में बढ़ता वजन और शरीर में जमा एक्सट्रा फैट एक आम समस्या बन गई है। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। बहुत से लोग फैट लॉस के लिए सख्त डाइट और बहुत मुश्किल वर्कआउट का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद जब रिजल्ट सही नहीं मिलता है तो वह सब कुछ छोड़कर पुराने रूटीन पर आ जाते हैं। असल में आपको समझना होगा कि फैट लॉस केवल वजन कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की प्रक्रिया है। जिसमें छोटे-छोटे बदलाव भी लंबे समय में शरीर पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। इंस्टाग्राम पर फैट-लॉस ट्रांसफॉर्मेशन और फिटनेस ट्रेनर सुनील शेट्टी ने 5 ऐसी आदतों के बारे में बताया हैं जिन्हें अपनी रोजाना की जिंदगी में शामिल करके फैट लॉस की प्रक्रिया को आसान और अस...