सुबह के समय हुई जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत
संतकबीरनगर, मई 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सुबह के समय अचानक हुए बादलों से अंधेरा छा गया। घने होते बादलों के साथ लगभग पौने सात बजे जोरदार बारिश शुरू हो गई। लगभग पौन घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से तापमान गिर गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। सुबह के समय जब लोगों की दिनचर्या शुरू हो रही थी तो मौसम बिगड़ने लगा। अचानक शुरू हुई बारिश से बाहर निकले लोग घरों में वापस हो गए। बारिश शुरू होने के साथ ही चली हवाओं से लाइन में फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। वहीं बदहाल सड़कों पर जलभराव हो गया। तेज बारिश के चलते शहर की मुख्य सड़क पर भी जल भराव हो गया। हालांकि बारिश बंद होने के बाद पानी निकल गया। महगर नगर पंचायत में भी सड़क पर जल भराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें- तेज हवा और गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.