मुरादाबाद, मई 1 -- मुरादाबाद। शहर के दौलतबाग विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 11 केवी फीडर लालबाग पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण यह व्यवधान उत्पन्न हुआ। विद्युत विभाग के मुताबिक सुबह 8:30 बजे से लेकर 10:00 बजे तक आपूर्ति बंद रखी गई, जिससे लालबाग फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ता प्रभावित रहे। इस दौरान क्षेत्र में लोगों को गर्मी के बीच असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अनुसार फीडर पर नियमित अनुरक्षण कार्य कराए जाने के चलते आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी गई थी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो। निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...