रांची, दिसम्बर 20 -- रांची, हिन्दुस्तान टीम। रांची सहित इसके आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ते कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम रह रही है, जिससे सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। किसान, मजदूर, विद्यार्थी और वाहन चालक सभी को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसों की आशंका भी बढ़ गई। कोहरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) समेत अन्य मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार रोक दी है। सोनाहातू : 40 किमी का मार्ग हुआ खतरनाक गोला-चांडिल मार्ग और सिल्ली से सोनाहातू होते हुए एनएच-33 तक करीब 40 किमी का मार्ग कोहरे के कारण काफी खतरनाक हो गया है। वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। जाडेया मोड़ और तिलाईपिडी मोड़ को पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। यहां रोजाना हादसे होते हैं। ग्रामी...