संभल, मार्च 23 -- जिलेभर में सोमवार सुबह दिन निकलते ही हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने खेतों में खड़ी और कटी फसलों पर संकट खड़ा कर दिया है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल बारिश के कारण खराब होने की आशंका में है, वहीं पकने को तैयार गेहूं की फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस अनिश्चित मौसम ने किसानों की नींद उड़ा दी है और वे अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।बारिश का असर ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिख रहा है, जहां कच्चे रास्ते खराब हो गए हैं। इससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.