लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- पलिया शहर में सुबह की विद्युत रोस्टिंग में परिवर्तन किए जाने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि विद्युत विभाग द्वारा रोजाना सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक की विद्युत रोस्टिंग की जाती है। बताया कि इस वजह से बच्चों की पढ़ाई व रोजमर्रा के कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में बच्चों की परीक्षा भी शुरू होने वाली है, जिससे उनको काफी परेशानी हो रही है। साथ ही साथ घरेलू कामकाज में महिलाओं को विद्युत कटौती से पानी की सप्लाई न मिल पाने व बच्चों को स्कूल भेजने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। ज्ञापन में सुबह की विद्युत रोस्टिंग को दोपहर के बाद करवाए जाने की मांग की गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.