रुडकी, जनवरी 28 -- शहर में बुधवार तड़के बारिश बारिश हुई और दस बजे धूप निकल आई, लेकिन पूरा दिन ठंडी हवाओं के चलने से धूप बेअसर रही। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 4.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि सुबह सवा छह बजे के बाद बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...