हजारीबाग, जून 11 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के सदर प्रखंड अंतर्गत बभनबै निवासी एक 29 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह उस वक्त घटी जब युवक अपनी दिनचर्या के अनुसार दौड़ लगाने के लिए कर्जन ग्राउंड जा रहा था। इस हादसे ने एक होनहार जीवन का चिराग बुझा दिया, जो भविष्य में सेना और पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहा था।मृतक की पहचान बभनबै निवासी अनिल साहू के 29 वर्षीय पुत्र अश्वनी कुमार के रूप में की गई है।

घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह जब अश्वनी नेक्सा शोरूम के समीप से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश कुम...