नई दिल्ली, अगस्त 6 -- बच्चे को सुबह स्कूल के टिफिन में क्या देना है, ये सवाल हर मां के मन में पहले से ही चलता रहता है। टिफिन में ऐसा कुछ देना, जो न सिर्फ टेस्टी हो बल्कि हेल्दी भी हो। अगर आप भी इस सवाल से रोजाना परेशान होती हैं, तो हम आपकी परेशानी का हल लेकर आए हैं। शेफ भरत ने 6 मिनट में बनने वाले रेसिप शेयर की हैं, जो बेहद आसान हैं और हेल्दी भी। अगर आप हर दिन कुछ नया टिफिन में देना चाहती हैं, तो इन रेसिपी को नोट कर लें। इन्हें बनाने में आपको ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट का समय लगेगा।1. रोटी वाला पिज्जा पॉकेट टिफिन के लिए आप रोटी वाला पिज्जा पॉकेट बना सकते हैं। इसके लिए आपको आटा लेना है और नॉर्मल शेप में रोटी बेल लेनी है। फिर इसे पैन पर मीडियम फ्लेम पर हल्का सेंक लेना है, ज्यादा न सेंकें। फिर आपको एक बाउल में कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट...