हजारीबाग, जून 3 -- प्लान की खबर हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध तनाव और आपूर्ति शृंखला में आई बाधाओं का असर अब हजारीबाग के आम लोगों की रसोई तक साफ दिखाई देने लगा है। शहर में सुबह की चाय-ब्रेड से लेकर रात के भोजन तक का खर्च बढ़ गया है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

खाद्य माल की कीमतों में वृद्धि पिछले कुछ सप्ताह में दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं के दाम में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ब्रेड के विभिन्न पैकेटों की कीमतों में 2 से 5 रुपये तक की वृद्धि हुई है। शहर के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि जिस ब्रेड का पैकेट कुछ समय पहले 30 रुपये में मिलता था, वह अब 35 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह चायपत्ती, बिस्किट और अन्य खाद्य उत्पादों की कीमतें बढ़ने...