शाहजहांपुर, जून 12 -- रोजा, संवाददाता। पेपर लीक और कई जनहित मुद्दों को लेकर गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने वाले कृष्णा एकेडमी शिक्षा समिति के प्रबंधक परविंदर और उनके साथी को पुलिस देर शाम थाने ले गई। काफी देर बाद दोनों को परिवार के सुपुर्द कर दिया।गुरुवार को सुबह परविंदर ने पैदल साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया था। इस दौरान पुलिस ने तीन जगहों पर युवाओं को रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन नाकाम रही थी। बताते हैं कि शाम से पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। देर शाम रोजा पुलिस की फोर्स परविंदर के शिक्षण संस्थान पर पहुंची। यह भी पढ़ें- सुबह किया प्रदर्शन और शाम को पुलिस ने थाने में बैठाया उनसे थाने चलने के कहा। जिस पर काफी देर तक बातचीत होने के बाद पुलिस परविंदर को थाने ले गई। उन...