नई दिल्ली, मई 19 -- ईरान युद्ध की वजह से देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर 90 पैसे की वृद्धि की गई है। दूध के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं और अब जानी-मानी ब्रेड कंपनी मॉडर्न ब्रेड भी एक पैकेट पर 5 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। ऐसे में सुबह का नाश्ता भी महंगा हो गया है। सूत्रों का कहना है कि ब्रिटानिया और अन्य ब्रैंड भी जल्द ही ब्रेड के दाम बढ़ा सकते हैं।क्यों बढ़ रही है ब्रेड की कीमत मार्केट की रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेड की कीमतों में आचानक बढ़ोतरी के पीछे पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की कीमतों में वृद्धि है। भारत बड़ी मात्रा में इस प्लास्टिक का आयात करता है। भारतीय मुद्रा के कमजोर होने की वजह से आयात महंगा हो गया है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने क...