नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की अधिकांश एजेंसियों पर गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही। कुछ को छोड़, शेष एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए भीड़ लगी हुई है। लोग सुबह से कतार में लग रहे, तब जाकर दोपहर दो से तीन बजे तक सिलेंडर मिल रहा।सेक्टर-4 में हर रोज की तरह मंगलवार को भी गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी कतार लगी। लाइन काफी लंबी होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। राजू नाम के उपभोक्ता ने दावा किया कि सोमवार देर रात को ही गैस सिलेंडर के लिए कतार में लगे, जब जाकर दोपहर दो बजे गैस सिलेंडर मिला। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से गैस के लिए कतार में लग रहे थे। नंबर आने तक सिलेंडर ही खत्म हो जाते थे। तीन दिनों से गैस सिलेंडर नहीं होने की वजह से काफी परेशानी हो रही थी। वहीं, संदीप डागुर ने बताया कि समोसे और चाउमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.