रुडकी, दिसम्बर 5 -- शहर में अक्सर आवाजाही करते समय सड़क किनारे कूड़ेदान तथा उसके आसपास फैला कूड़ा देखने को मिल ही जाता है। स्वच्छ रुड़की अभियान में कहीं ना कहीं यह एक बाधा भी है। इसे दूर करने के लिए नगर निगम ने पहल की की है। इस पहल के तहत शिक्षानगर को कूड़ेदान फ्री करना है। नगर निगम 40 में से दो वार्डों में ट्रॉयल के तौर पर इसकी शुरुआत करेगा। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि शहर को कूड़ेदान फ्री करने की योजना है। इसकी शुरुआत पहले दो वार्डों से की जाएगी। ट्रॉयल सफल होने के बाद इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की गाड़ियां डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए अब रोजाना जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.