समस्तीपुर, मार्च 16 -- समस्तीपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम के मिजाज में अजीब बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने में भी सुबह के समय दिसंबर जैसी धुंध और ओस पड़ रही है, जबकि दोपहर होते-होते तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ंवहीं रात होते-होते फिर हल्की ठंड का एहसास होने लगता है। मौसम के इस लगातार बदलते रूप ने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सदर अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों में सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार का कहना है कि तापमान में अचानक बदलाव के कारण लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं, इसलिए सुबह और रात में हल्की गर्म कपड़े पहनने तथा दोपहर में धूप से बचन...