मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के कार्यकाल के तीन साल पूरा होने के उपलक्ष्य में नगर के फतहा घाट पर बुधवार को होने वाले विंध्य स्वर संध्या कार्यक्रम को लेकर पद्मभूषण स्व.प. छन्नूलाल मिश्र की सुपुत्री प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने कहा कि सुबह ए बनारस की तर्ज पर विंध्य स्वर संध्या का कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन साथ ही पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र कि स्मृति में एक मुक्तकाशीय मंच का उदघाटन भी किया जायेगा। प्रो.नम्रता मिश्रा मंगलवार को नगर पालिका परिषद के लालडिग्गी स्थित प्रधाना कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंडित छन्नूलाल मिश्र काशी संगीत न्यास एवं नगर पालिका परिषद मीरजापुर के संयुक्त तत्त्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वार...