वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में बुधवार को अस्सी घाट पर प्रशिक्षु कलाकार प्रिया गुप्ता का शास्त्रीय गायन हुआ। प्रिया ने गायन का आरंभ राग विलासखानी तोड़ी में बंदिश सुनाकर की। इसके बाद राग खमाज में निबद्ध दादरा के बाद मीराबाई के भजन से समापन किया। तबला पर उनके गुरु पं.अनंग गुप्ता एवं संवादिनी पर कृपासिंधु ने संगत की। कलाकारों को प्रमाणपत्र डॉ.अनिल कुमार ने प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...