वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में गुरुवार को मुंबई की श्वेता देशपांडे का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग ललित में विलंबित एक ताल में निबद्ध रचना 'जोगी आयो मेरे द्वारे' गायन का आरंभ किया। इसके बाद द्रुत तीन ताल में निबद्ध 'कगवा बोलन लागे' और भजन 'प्रभु मोरे अवगुण चित ना धरो' का कर्णप्रिय गायन किया। उनके साथ तबला पर पीयूष कुमार एवं हारमोनियम पर हर्षित पाल ने संगत की। यह भी पढ़ें- मुंबई की श्वेता देशपांडे का सुगम गायन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...