वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में गुरुवार को काशी के युवा कलाकार शिवम मोदनवाल का सुरीला बांसुरी वादन हुआ। उन्होंने राग मंगल भैरव के सुर लगाए। मध्यलय मत्त ताल में निबद्ध पारंपरिक बंदिश बजाने के बाद उन्होंने द्रुत तीन ताल में बंदिश और राम भजन की धुन सुनाई। अंत में राग पहाड़ी में निबद्ध धुन से वादन को विराम दिया। उनके साथ तबला पर कृषा प्रजापति ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...