वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट पर हुई प्रभाती में रविवार को महेश कुमार महतो का बांसुरीवादन हुआ। बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय के छात्र महेश ने वादन का आरंभ मारवा थाट के राग जैत की अवतारणा तीन ताल में की। समापन राग पहाड़ी से किया। उनके साथ तबला पर हिमांशु कुशवाहा ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...