नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Amazon Layoffs: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) में एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी हुई है। कंपनी ने अपने डिवाइस एंड सर्विस डिवीजन में करीब 250 पदों को खत्म करने का फैसला किया है। प्रभावित कर्मचारियों को बुधवार सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दी गई। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कंपनी ने हाल ही में नए Kindle ई-रीडर और टैबलेट लॉन्च किए हैं। इस बड़ी छंटनी से टेक इंडस्ट्री में चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- US Fed ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, 3.75%-4% पर रखा बरकरार Amazon ने रॉयटर्स की पूछताछ के बाद छंटनी की पुष्टि की। कंपनी के मुताबिक, इस कदम का मकसद कामकाज को अधिक प्रभावी बनाना और कर्मचारियों की संख्या को कंपनी की प्रोडक्ट योजनाओं के अनुरूप रखना है। मामले से परिचित एक व्यक्ति के अ...